7.35 लाख की वित्तीय स्वीकृतियां जारी
टोंक | जिलापरिषद सदस्य कैलाशी देवी मीणा की अभिशंसा पर बीआरजीएफ योजना के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 7.35 लाख रुपए की जिला परिषद ने स्वीकृतियां जारी की है। जिला परिषद ने सी.सी रोड निर्माण कार्य हीरामनजी से पथवारी तक सेदरी 1 लाख रुपए, नाथू मीना के मकान से छीतर लाल की और फतेहगंज 1 लाख रुपए, दिगंबर जैन मंदिर से रतन लाल जैन के मकान से आगे बनेठा1 लाख रुपए, जगदीश के मकान से आगे की और बनेठा 1.50 लाख रुपए, नवीन हैंडपंप निर्माण गिर्राज माली के मकान के पास बनेठा 60 हजार, कान्हा गुर्जर की ढाणी सुरज्या भेरू 65 हजार, राजपूत कालोनी साड़ा गांव 50 हजार रुपए, मीणा ढाणी रामनगर 60 हजार रुपए, गुदलिया ढाणी अहमदपुरा चौकी के लिए स्वीकृति जारी की गई है।