पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने शिक्षकों को अध्ययन में गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

कलेक्टर ने शिक्षकों को अध्ययन में गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षासंबल अभियान के तहत कलेक्टर ने शनिवार को टोंक शहर के कई विद्यालयों में पहुंच कर छात्र-छात्राओं में शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की, जहां शिक्षकों को गुणवत्ता में और सुधार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.टीना कुमार शिक्षा संबल अभियान के तहत सर्व प्रथम राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय न्यू टोंक बग्गीखाना टोंक पहुंची। कलेक्टर ने कक्षा 10वीं शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की जहां नासेहा उरूज से कम्प्यूटर दक्षता की जांच की।

इसके बाद जिला कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने कक्षा 7वीं की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कक्षा 8वीं में छात्रा मंतसा से अंग्रेजी मीनिंग केयर का शब्दार्थ पूछा तो छात्रा ने सही उत्तर दिया। इसके बाद कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने स्टाफ रूम का अवलोकन किया तो वहां अध्यापिका के आराम से बैठे रहने पर जानकारी की कि यहां पर कैसे बैठी हैं इस पर उसके संतोषजनक जवाब नहीं देने पर फटकार लगाई तथा कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ाए। कलेक्टर ने उर्दू पढ़ा रही अध्यापिका बालिकाओं का परिचय लिया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान भोजनशाला आदि का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिटी नं. 5 का निरीक्षण किया तथा वहां खाली पड़ कमरों फिसलपट्टी आदि को ठीक करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रा.बा.प्रा.वि. हरिजन मोहल्ला का निरीक्षण किया तथा प्रधानाध्यापिका को कक्षा कक्ष प्रथम में ही बना रखे स्टोर को हटाने के निर्देश दिये। कक्षा 4 के छात्रों से पर्यावरण विषय की पुस्तक का अध्ययन करवाया गया। इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से खिलौने लट्टू के बोर्ड पर बने चित्र का अंग्रेजी शब्दार्थ पूछा तो छात्राएं तो क्या अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी उक्त मीनिंग का उत्तर बताने में असमर्थ रहे जिस पर जिस पर उन्होंने डांट लगाई। इस दौरान उपखंड अधिकारी कमल सिंह यादव भी उपस्थित रहे।