हादसे में एक युवक की मौत
टोंक| मेहंदवासथाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मेहंदवास थाना के एएसआई रामकुंवार ने बताया कि अरनियानील निवासी गणेश (35) पुत्र नारायण बैरवा शाम को पैदल जा रहा था। हाईवे पर अरनियानील चौराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। हाईवे एंबूलेंस से उसे सआदत अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।