2 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
टोंक| जिलापरिवहन विभाग ने अभियान के तहत 27 आेवरलोड वाहनों के चालान किए हैं। आठ ट्रेक्टर एग्रीकल्चर कार्य के लिए पंजीकृत होने के बावजूद बजरी ढोकर व्यवसायिक उपयोग किए जाने पर पकड़े गए हैं। जिला परिवहन विभाग अधिकारी भंवानी सिंह शेखावत ने बताया कि अभियान के तहत 2 लाख 67 हजार का जुर्माना वसूल किया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी है।