दो जनों को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
जिले में चल रहे स्वाइन फ्लू रोग में दिनो दिन मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में सर्दी, जुखाम, बुखार के रागी लगातार जांच के लिए रहे हैं।
सआदत अस्पताल से शनिवार को स्वाइन फ्लू रोग के चलते मरीजों के सात सेंपल जांच के लिए भेजे गए। सीएमएचओ डा. सुभाष खोहल्या ने बताया कि जिले में दो मरीज को स्वाइन फ्लू पोजेटिव मिला है। जिसमें पुरानी टोंक निवासी गुलाम बंगाली कालोनी देवली निवासी अपेक्षा के जांच में स्वाइन पलू पॉजीटिव पाए गए।
सीएमएचओ ने बताया कि दोनों मरीजों का उपचार किया जा रहा है तथा इनके सम्पर्क में आए लोगों परिजनों को दवा दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इन मरीजों के आसपास के क्षेत्र मे ंसर्वे करवाया जाएगा।