- Hindi News
- नारी संगठन की बैठक में महिला हिंसा पर चर्चा
नारी संगठन की बैठक में महिला हिंसा पर चर्चा
एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक का आयोजन गांधी पार्क में कर महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में महिलाओं के साथ होने हिंसा दुराचार पर विचार प्रकट करते हुए कहा गया कि समुदायों और देशों में संघर्ष अस्थिरता का रूप ले चुका है। महिलाओं लड़कियों पर बढ़ती हिंसा असुरक्षा की भावना एक मुद्दा बन चुकी है। इस हिंसा को रोकना समाज के लिए जरूरी है, जिसकी 14 फरवरी से शुरुआत की जाएगी। बैठक में प्रेमदेवी, सीता, ममता सोनी, हंसा देवी सहित अन्य महिलाओं ने विचार प्रकट किए।