पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुगतान नहीं होने पर रोष

भुगतान नहीं होने पर रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| राजस्थानएनआरएचएम कर्मचारी महासंघ ने बैठक आयोजित कर पीआईपी के अनुरूप मानदेय भुगतान नहीं करने पर रोष जताया। महासंघ जिलाध्यक्ष संजय बैरवा ने बताया कि खंड टोंक में तीन माह से एएनएम को वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है साथ ही मेलनर्स द्वितीय को पीआईपी के अनुरूप मानदेय भुगतान नहीं किया गया है तथा समय पर भुगतान नहीं होने के कारण अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सोमवार तक कर्मचारियों का पीआईपी के अनुसार आंशिक बढ़ा हुआ मानदेय एवं एरियर भुगतान नहीं किया गया तो सोमवार को अधिकारियों का पुतला दहन किया जाएगा।