पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशि लेने के बाद भी नहीं किया आवास निर्माण

राशि लेने के बाद भी नहीं किया आवास निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशि लेने के बाद भी नहीं किया आवास निर्माण

टोंक|अरनियाकेदार ग्राम पंचायत ने इंदिरा आवास मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना के तहत राशि लेने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करने पर 12 जनों को नोटिस जारी किए है। पंचायत सचिव आशाराम मीणा ने बताया कि आईएवाई सीएम बीपीएल आवास योजना के तहत प्रथम द्वितीय किश्त की राशि का भुगतान तो ले लिया गया। लेकिन इसके बाद भी योजना के तहत आवास योजना का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिसे बरजी गुर्जर, रामनिवास बैरवा, संतरा जाट, कैली देवी, रामप्यारी, बदाम देवी, मनभर देवी, कमलेश देवी, कजोड़ मीणा, देवलाल मीणा, विमला देवी, राधा देवी को नोटिस जारी किए गए है। पूर्व में कई बार सूचना के बाद भी निर्माण नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही शुरू करते हुए लाभार्थियों को नोटिस जारी कर आगामी कार्यवाही के लिए विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

पेंशनर्ससमाज की बैठक

नासिरदा| कस्बेमें पेंशनर्स समाज की बैठक सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं संरक्षक के रुप में निर्वाचित रतनलाल जैन पापड़ीवाल की अध्यक्षता में पंचायत भवन के सभागार आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लादू लाल मीणा को अध्यक्ष चुना गया। मनोहर लाल पांचाल सचिव, भंवरसिंह राजपूत सदस्य तथा रामप्यारी नामा को महिला सदस्य बनाया गया।