- Hindi News
- महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं कल से
महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं कल से
महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं कल से
टोंक| राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला अध्यक्ष केंद्र के तत्वावधान में 10 11 दिसंबर को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि घरेलू हिंसा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, कन्या भ्रूण हत्या पर स्लोगन प्रतियोगिता के अलावा सलाद सज्जा, मेहंदी, केश सज्जा, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाली छात्राएं डॉ.बीना अग्रवाल, डॉ.सुनंदा भंडारी, विमलेश वर्मा, सीमा वर्मा, रेणु वर्मा रजनी आसीवाल, यासमीन फातमा से संपर्क कर सकते है।