- Hindi News
- दावे आक्षेप के लिए भी नहीं खुले मतदान केंद्र
दावे-आक्षेप के लिए भी नहीं खुले मतदान केंद्र
टोंक | नगरपरिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशन के बाद दावे-आक्षेप मतदान केंद्रों पर दिए जाने थे, लेकिन रविवार को कर्मचारी कई केंद्रों पर नहीं पहुंचे। वार्डसभाएं भी नहीं हुईं। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने पर भी ध्यान नहीं दिया गया। रजबन डिस्पेंसरी मतदान केंद्र पर लोग चक्कर लगाते दिखे। ताला देख जावेद इकबाल ने अधिकारियों को सूचना दी, वहां से कार्रवाई का आश्वासन मिला। कई अन्य जगह भी यही हाल था। कहीं बीएलओ थे तो वहां उनके पास सूची नहीं थी। एसडीएम कमलसिंह यादव ने बताया कि जिस केंद्र पर बीएलओ नहीं थे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
टोंक. रजबनडिस्पेंसरी के बूथ पर बीएलओ नहीं पहुंचने से ताले लगे रहे।