भू विवाद में हमला, एक घायल
दूनीथाना क्षेत्र के पोल्याड़ा गांव में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर एक जमीन के पुराने विवाद में रविवार को एक पक्ष के 10-12 लोगों ने धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को दूनी चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। घायल को जयपुर छोड़कर बाइक से लौट रहे एक जने पर भी रास्ते में हमला कर दिया गया।
पोल्याड़ा निवासी चैनसिंह पुत्र मल्लराम सांसी खेत पर रखवाली के लिए गया था। इस दौरान वहां पहले से मौजूद कंजर बस्ती के 10-12 लोगों ने जमीन पर अपना हक बताते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चैनसिंह गंभीर घायल हो गया। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पोल्याड़ा पुलिस चौकी पर दी गई, लेकिन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को 100 मीटर दूरी तय करने में दो घंटे लग गए। तब तक घायल मौके पर पड़ा तड़पता रहा। पुलिस आने के बाद घायल को दूनी चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां से टोंक रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत देखते हुए वहां से भी घायल को जयपुर रेफर करना पड़ा।
राजमहल. जमीनविवाद में धारदार हथियार से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते लोग।