पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी खनन: ग्रामीणों को डराने के लिए फायर

बजरी खनन: ग्रामीणों को डराने के लिए फायर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतवाड़ाचौराहे पर शनिवार रात को बजरी खनन मामले में लामबंद बनास क्षेत्र के चार गावों के लोगों की बैठक के दौरान दो जीपों में आए 10-12 हथियार बंद लोगों ने थोड़ी दूर पर दो हवाई फायर कर दिए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो वे फरार हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बनास से मशीनें लीजधारक के टेंट 24 घंटे में हटाने के लिए रविवार को कलेक्टर के नाम दूनी थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि सतवाड़ा, नेगड़िया, नयागांव (बाहरी), तथा नयागांव (भीतरी) के ग्रामीण चौराहे पर बजरी की रोकथाम के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए चर्चा कर रहे थे। उसी समय बैठक स्थल से करीब 500 मीटर दूर दो जीपों में 10-12 लोग आए और ग्रामीणों को डराने के लिए दो हवाई फायर कर दिए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो वे भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह डराकर बजरी माफिया बनास में खनन चालू करना चाहते हैं, लेकिन ग्रामीण भी हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार हैं। किसी के आगे नहीं झुकेंगे और ही बनास में बजरी खनन होने देंगे।

ग्रामीणों ने रविवार को कलेक्टर के नाम दूनी थानाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि बजरी माफिया दबाव बनाने के लिए ग्रामीणों को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास करने लगे हैं। बनास के किनारे खड़ी बजरी माफिया की मशीनों तथा संथली मार्ग नदी में लगे टेंटों को 24 घंटे में हटवाया जाए। दूनी के कार्यवाहक थानाधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि हवाई फायर की मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच करवाकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजमहल. बनाससे मशीनें टेंट हटाने के लिए कलेक्टर के नाम थानाधिकारी को ज्ञापन देने जाने से पूर्व प्रदर्शन करते ग्रामीण।