मानसून वॉच
खेत में काम कर रहे किशोर को सांप ने काटा, मौत
पीपलू | ग्रामहनोतिया में शनिवार शाम खेत पर चारा लेने गए एक बालक की सांप काटने से मौत हो गई। हनोतिया निवासी दिलखुश (14) पुत्र शंकर जाट शनिवार शाम खेत पर रखवाली करने गया था। चारा काटने के दौरान सांप ने काट लिया। परिजन उसे सआदत चिकित्सालय टोंक ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
15 सितंबर का पूर्वानुमान : जयपुर,अजमेर, बीकानेर, जैसलमेर, उदयपुर, कोटा में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबादी हो सकती है।