पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव जीवन में योग महत्वपूर्ण

मानव जीवन में योग महत्वपूर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | हिंदीदिवस पर भारत स्वाभिमान (न्यास) एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान योग मैराथन दौड़ को विधायक अजीत सिंह मेहता ने भूतेश्वर महादेव मंदिर से रवाना करतें हुए दोड़ में भाग लिया। मैराथन दोड़ भूतेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर बड़ा कुआं, काफला बाजार, घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान में सभा में परिवर्तित हुई। विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक है। स्वामी रामदेव ने योग को पूरे विश्वभर में फैलाया है। वही बालकृष्ण जी ने स्वदेशी आयुर्वेद को विश्वभर में पहचान दी है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामप्रसाद पंचोली, मुख्य संरक्षक गंगाराम सिंधी, जिला प्रभारी अशोक कुमार दूबे, संगीता नामा, गोपाललाल शर्मा, जगदीश कसेरा, शशिप्रभा कटियार, मदनलाल टांक, शम्भू दयाल शर्मा, ओमप्रकाश महावर, ओमप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, मदनलाल गुर्जर, राकेश कुमार शर्मा सहित स्कूली छात्र, छात्राओं, विद्यालय प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य ने भाग लिया।

टोंक. भारतस्वाभिमान न्यास की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ के दौरान विधायक सहित अन्य लोग मुख्य बाजार से गुजरते हुए।