हिंदी राष्ट्र के गौरव का प्रतीक
नेहरूनवयुवक मंडल झालरा द्वारा गणेश मंदिर में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंड़ल अध्यक्ष गजराज सिंह मीना ने कहा कि हमें हमारी राष्ट्रभाषा का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर सभी सदस्यों हिंदी का प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हनुमान सचिव, ब्रजेश कुमार कोषाध्यक्ष, मानसिंह मीना क्रिडा सचिव, रणजीत सिंह, दूर्गा लाल, मनीष मीणा, बंशी लाल, बुद्धराज, निर्मल, प्रवीण सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
राजकीय महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय में हिंदी दिवस विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमीर अहमद सुमन ने कहा कि देश कि लोगो की अभिव्यक्ति का माध्यम राष्ट्र भाषा होती है। हमारी राष्ट्रभाषा हमारी पहचान है। इनके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी हिंदी को पूरी तरह से अपनानें पर जोर दिया। गोष्टी में रमेश दूबे, रामवतार यादव, कमलेश जांगीड, ओम प्रकाश तोषनीवाल, प्रो. पी.सी. पांडे, पुस्तकालयध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने विचार प्रकट किए।
देवली| राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दी दिवस को धूम धाम से मनाया गया ही साथ में स्वयं सेवको ने महाविद्यालय में श्रमदान भी किया।
कार्यक्रम अधिकारियों अनंत चौधरी एवं नरेन्द्र चन्देल के निर्देशन में प्राचार्या डॉ. ललिता मलिन्दा द्वारा एक दिवसीय शिविर का उद्घाटन रविवार की सुबह किया गया। दोपहर पूर्व स्वयं सेवको द्वारा महाविद्यालय परिसर में युवा उद्यान, साईकिल स्टैण्ड, पुस्तकालय एवं भुगोल प्रयोगशाला के सामने गाजर घास एवं झाड़ियों को हटाकर श्रमदान किया। दोपहर बाद बौधिक व्याख्यान के अंतर्गत महिला जागरूकता एवं सशक्तीकरण पर विचार प्रस्तुत किए गए। स्वयं सेवको द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया तथा राष्ट्रभाषा हिन्दी की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। उक्त विषयो पर विमल, कपिल, सुनील, नन्दिनी, विनोद, करण, खेमराज, भागचंद, रामस्वरूप, हेमलता चौहान, मेघा साहू, मनीेषा टांक, पूजा गूर्जर, कृष्णा चौधरी, कीर्ति जैन, प्रियंका गूर्जर आदि ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ. ललिता मलिंदा ने बताया कि राष्ट्रभाषा हिन्दी राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है उसके सम्मान की रक्षा करना हमारा पुनीत कर्तव्य है।
मोर| रविवारको कुहाड़ाबु