पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावण दहन कवि सम्मेलन का प्रस्ताव पारित

रावण दहन कवि सम्मेलन का प्रस्ताव पारित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावण दहन कवि सम्मेलन का प्रस्ताव पारित

दूनी | कस्बेमें ग्राम पंचायत द्वारा दशहरे के अवसर पर रावण दहन कवि सम्मेलन के आयोजन का प्रस्ताव मंगलवार को हुई बैठक में पारित किया गया। सरपंच रामकिशन फौजी ने बताया कि कस्बे में 3 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर 45 फुट ऊंचे रावण का दहन 4 अक्टूबर को खेल मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कस्बे की ग्राम पंचायत की 15 दुकानों को लॉटरी प्रणाली से तीन वर्ष के लिए किराये पर दिए जाने सहित कई प्रस्ताव भी लिए गए।

एनआरएचएमकर्मचारियों ने जताया रोष

टोंक | राजस्थानएनआरएचएम कर्मचारी महासंघ की बैठक मंगलवार को महासंघ कार्यालय पर हुई। इसमें समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संजय कुमार बैरवा ने कहा कि जिले के समस्त एनआरएचएम कर्मचारियों में अपने वार्षिक 10 प्रतिशत मानदेय अभिवृद्धि नहीं होने एवं एरियर नहीं मिलने पर रोष है। अधिकारियों द्वारा मानदेय, टीए बिल, वेतन वृद्धि आदि का भुगतान समय पर नहीं होने से कर्मचारी खुद को शोषित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में एनआरएचएम कर्मचारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराकर समस्या समाधान की मांग करेंगे।

प्रशिक्षणार्थीमहिलाओं को चेक प्रमाण पत्र वितरित

टोंक | एमएमएमशिक्षण एवं जनसेवा संस्थान की ओर से आयोजित नई रोशनी कार्यक्रम प्रशिक्षण में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अब्दुल मुनीम खान ने 50 अल्पसंख्यक महिला प्रशिक्षणार्थियों को चेक प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर खान ने अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संचालित उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, उच्च स्तरीय शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, शिक्षा के लिए दिए जाने वाले ऋण की योजना सहित रोजगार चलाने के लिए दिए जाने वाले ऋण की जानकारी दी। इस मौके पर संस्था प्रतिनिधि विमला बंशीवाल, समीना खान, राजेंद्र, राजेश, श्योजीलाल वर्मा सहित अल्पसंख्यक प्रशिक्षणार्थी महिलाएं मौजूद थीं।