- Hindi News
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का स्वागत
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का स्वागत
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का स्वागत
टोंक | सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक लाहोटी का रविवार को जयपुर जाते समय यहां सर्किट हाउस और भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता, विधायक कन्हैयालाल चौधरी, विधायक राजेन्द्र गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, शहर अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, भाजपा नेता दीपक संगत, हेमंत लांबा, भाजपा युवा नेता निधि शेखर शर्मा, महेन्द्र सिरोठा, बेणी प्रसाद जैन, महिला जिलाध्यक्ष सजनी चौधरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सोनियागांधी ब्रिगेड के नीरज प्रदेश सचिव बने
देवली | राष्ट्रीयसोनिया गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दानिश खान ने प्रदेश सचिव पद पर शहर के नीरज शर्मा को मनोनीत किया है। शर्मा की नियुक्ति पर योगेश जैन, योगेश श्रीमाल, सत्यप्रकाश शर्मा, अंकित सुराणा आदि ने आभार जताया है।
मंगलवारको बंद रहेंगी हेयर ड्रेसर की दुकानें
टोंक | भारतीयहेयर ड्रेसर मजदूर संघ की महीने के अंतिम मंगलवार 30 सितंबर को दुकानें बंद रहेगी। यह जानकारी संघ के संघ के अध्यक्ष विष्णु कुमार सैन ने दी।
हिन्दीभाषा जागरूकता पर संगोष्ठी
मोर | नेहरूयुवा केंद्र टोंक की ओर से हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत हिंदी के प्रति जागरूकता तथा अधिक से अधिक प्रयोग में लाने के उद्देश्य से कुहाड़ा के नेहरू युवा मंडल की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। मंडल केंद्र पर अध्यक्ष कालूराम डाबला की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में हिंदी भाषा के प्रयोग के लिए कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों अन्य संस्थाओं को प्रेरित करने का निर्णय लिया। नेहरू युवा केंद्र के प्रस्तावित कार्यक्रमों में हिंदी भाषा के प्रयोग के लिए सभी का सहयोग करने पर सहमति जताई। बैठक में वरिष्ठ सलाहकार जगदीश घटाला ने स्लोगन लिखे स्टीकर, बैनरों तथा नारा लेखन कर प्रचार प्रसार पर अधिक जोर दिया। सचिव गणेश डाबला ने कहा कि राष्ट्र मातृ भाषा हिंदी को अपनाकर गौरव हासिल करने के लिए सभी लोगों तथा संस्थाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
वार्डमें सफाई व्यवस्था नहीं, पार्षद नाराज
टोंक | शहरके वार्ड 5 में सफाई नहीं होने और रोड लाइट नहीं होने पर पार्षद ने नाराजगी जताते हुए नगर परिषद पर उदासीनता का आरोप लगा