- Hindi News
- मरीजों के परिजनों को धर्मशाला में मिलेगी जगह
मरीजों के परिजनों को धर्मशाला में मिलेगी जगह
कलेक्टरडॉ. टीना कुमार ने सोमवार सुबह सआदत अस्पताल धर्मशाला का निरीक्षण कर पीएमओ को साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर कुमार ने अस्पताल में स्थित धर्मशाला का भी जायजा लेते हुए वहां नियुक्त कर्मचारी से धर्मशाला के उपयोग के बारे में जानकारी ली। पीएमओ डॉ. सालोदिया को अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को धर्मशाला में ठहराने पर जोर दिया। अस्पताल परिसर में बन रही नई धर्मशाला का भी कलेक्टर ने अवलोकन किया। इस मौके पर मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्य मनीष तोषनीवाल ने नई धर्मशाला के पास बने कुएं को पाटने तथा नवनिर्मित भवन के पास पड़े कचरे की सफाई करवाने की मांग की। कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने बाइक हादसे में घायल हुए पीए धनराज साहू की भी कुशलक्षेम भी पूछी।