पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधूरी सड़क निर्माण से दुर्घटना की आशंका बढ़ी

अधूरी सड़क निर्माण से दुर्घटना की आशंका बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें मुख्य बाजार में बनी अधूरी सड़क निर्माण लोगों के लिए राहत कम परेशानी का सबब अधिक बना हुआ है। मुख्य बाजार में करीब एक करोड़ की लागत से घंटाघर से बड़ा कुआं तक की सड़क दोनों तरफ बनाई गई। लेकिन बाजार की चौड़ाई के हिसाब से सड़क का निर्माण नहीं होने से पुराना एवं नई सड़क के बीच ऊबड़ खाबड़ स्थित हो गई। इससे दो पहिया वाहनों के फिसलने एवं अनियंत्रित होने की स्थित बनी हुई है। पूर्व में हादसा भी इस प्रकार की सड़क निर्माण के कारण हो चुका है। काली पलटन के नजमूल हसन सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि बाजार में सड़क की चौड़ाई के हिसाब से सड़क नहीं बनने के कारण बनी सड़क के किनारे सड़क ऊंची नीची हो गई। इसकी वजह से दुर्घटना की आशंका बढ़ने के साथ ही सफाई भी नहीं हो पा रही है। लोगों ने बाजार में अधूरी सड़क निर्माण को पूरा कराए जाने की मांग की है।

टोंक. मुख्यबाजार में अधूरे सड़क निर्माण के कारण ऊंची नीची सड़क।