सफाई अभियान में जनभागीदारी जरूरी
नगरपरिषद की ओर से सोमवार को स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सुबह रोडवेज डीपो चौराहा पर विधायक अजीत सिंह मेहता, नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन, आयुक्त रामाकांत अग्रवाल आदि ने सड़क पर झाड़ू लगाकर अभियान शुरूआत की।
इस अवसर पर विधायक अजीत मेहता सभापति लक्ष्मी जैन ने कहा कि स्वच्छता के बारे में समस्त शिक्षण संस्थाओं, राजकीय कार्यालयों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित कर अधिकाधिक संख्या में आमजन की इस कार्यक्रम में भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
इस मौके पर उपसभापति अजय सैनी, पार्षद रोहित जैन, हकीकत राय सौदा सफाई निरीक्षक नाथूलाल चांवरिया सहित कई लोग मौजूद थे। सभापति लक्ष्मी जैन ने बताया कि स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत 14 दिसंबर तक शहर के 45 वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान आमजन में स्वच्छता सफाई के प्रति जनजागरूकता उत्पन्न करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 9 दिसंबर को वार्ड नंबर 8, 21, 23, 28, 33, 34 में, 10 दिसंबर को 9, 14, 22, 30, 36, 43, 45 में, 11 दिसंबर को 10, 15, 23, 31, 38, 39, 40 में, 12 दिसंबर को 11, 13, 16, 32, 42, 44 में, 13 दिसंबर को 3, 12, 25, 29, 37, 41 में तथा 14 दिसंबर को वार्ड नंबर 1, 2 17, 19, 26, 35 में सफाई करवाई जाएगी।
देवली. स्थानीयनगर पालिका परिसर में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह की श्ुरुआत सोमवार को हो गई। सफाई अभियान मे जुटे कर्मचारी।
टोंक. स्वच्छतासप्ताह में मुख्य सड़क की सफाई करते हुए।