पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| सर्दीबढ़ने के साथ ही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या पिछले दिनों के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गई है।

बच्चा वार्ड में स्थित ये हो गई कि एक बैड पर दो दो बच्चों को भर्ती करना पड़ा। इसी प्रकार मेडिकल वार्डों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई। अधिकांश मरीज बुखार, दस्त आदि के थे तथा बच्चा वार्ड में भी खासी, जुकाम, तेज बुखार आदि के मरीजों की संख्या अधिक थी। पिछले दो दिन से एक दम सर्दी में तेजी शुरू हो गई। सर्दी के कारण लोग उसके बचाव के पूरी तरह इंतजाम नहीं कर पाए। वहीं अचानक बदले मौसम के कारण कई लोग बुखार, जुकाम आदि से जकड़ गए।

सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या अधिक नजर आई। दो दिन पूर्व तक अस्पताल में कई बैड खाली थे। डा. सत्यनारायण चौधरी का कहना है कि सर्दी का प्रभाव होने के कारण बच्चों की संख्या दो दिन से अस्पताल में बढ़ गई है। सर्दी तेज होने के कारण बच्चे सर्दी की चपेट में जाते हैं। बुखार, दस्त उल्टी आदि की शिकायतें अधिक है।

टोंक. सआदतअस्पताल के बच्चा वार्ड में सर्दी के कारण बच्चों की संख्या बढ़ी।