पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनास नदी के पुराने पुल पर पहुंचे विधायक को नजर आया अवैध खनन

बनास नदी के पुराने पुल पर पहुंचे विधायक को नजर आया अवैध खनन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| बनासनदी के पुराने पुल पर बढ़ते खतरे, होती तोड़फोड़ एवं चोरी आदि की शिकायत पर उसका निरीक्षण करने पहुंचे विधायक अजीत मेहता को ग्रामीणों की शिकायत में दम नजर आया। उन्होंने अधिकारियों को बुलाकर भी स्थिति से अवगत कराया तथा देर रात तक कार्रवाई के लिए अधिकारियों के साथ डटे भी रहे। इस दौरान बनास नदी के समीप पहाड़ से ब्लास्टिंग की आवाज आई तथा आसपास बजरी के ढेर नजर आए। पुराने पुल की प्लेटे आदि चोरी होने जैसी स्थिति भी सामने आई।

ब्लास्टिंग की आवाज के बाद वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया तो जब तक विभाग के अधिकारी पहुचंते अवैध खनन करने वाले भाग छूटे। खनिज विभाग, पीड्ब्ल्यूडी सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बजरी के अवैध खनन एवं अवैध स्टोक सहित कई प्रकार की स्थितियां मौके पर मिली। देर रात तक अधिकारी एवं विधायक मौके पर डटे रहे तथा अवैध खनन आदि के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुस्तैद नजर आए। विधायक भी मिली शिकायतों को दूर करने सामने आई अनियमितताओं पर कार्रवाई आदि के लिए अधिकारियों के साथ पूरी मुस्तैदी से डटे नजर आए। इस मौके पर बरोनी थाना पुलिस भी पहुंची तथा नदी में अवैध खनन करती एलएंडटी पर भी कार्रवाई के प्रयास किए जाते नजर आए।