पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूख हड़ताल कर मांगी रेल लाइन

भूख हड़ताल कर मांगी रेल लाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| टोंकविकास मंच रेल संघर्ष समिति ने टोंक को रेल लाइन से जोड़े जाने की मांग के लिए एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। इसमें विकास मंच से जुड़े पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने भाग लेकर टोंक को रेल से जोड़ने की मांग को प्रबल किया। इसके बाद कलेक्टर के नाम प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री आदि को ज्ञापन सौंपे गए। साथ ही आंदोलन तेज किए जाने की भी चेतावनी दी गई। इस मौके पर डा. जेसी गहलोत, मनीष तोशनीवाल, रईस अंसारी, मोहम्मद अजमल, प्रेमचंद, सीताराम आदि मौजूद थे। जिन्होंने रेल के लिए किए जा रहे संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए रेल बजट में टोंक को रेल से जोड़ने की मांग रखी।