- Hindi News
- मांगें नहीं मानी तो 16 से बंद रखेंगे राशन की दुकानें
मांगें नहीं मानी तो 16 से बंद रखेंगे राशन की दुकानें
टोंक |राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ की बैठक गांधी पार्क के समीप आयोजित हुई। इसमें राशन डीलरों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें निर्णय लिया गया है कि 15 फरवरी तक उनकी मांगंे नहीं मानी गई तथा उनकी समस्याओं आिद पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह 16 फरवरी से प्रदेश के आव्हान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के अादेशानुसार राशन विक्रेता की उम्र 60 साल एवं उपभोक्ताओं को वितरित होने वाली सामग्री के लिए खाद्य सुरक्षा का गेहूं प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र उपभोक्ता को राशन डीलर को देने पर सामग्री दी जाए। अपने एवं उपभोक्ता के हितों की रक्षा के लिए राशन डीलरों ने बैठक आयोजित कर निर्णय किया है। इससे प्रशासनिक अधिकािरयों आदि को भी अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।