पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थ्री फेज के भी लगेंगे रिचार्ज मीटर, कम होगी बिलों की बकाया राशि

थ्री फेज के भी लगेंगे रिचार्ज मीटर, कम होगी बिलों की बकाया राशि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटर से छेड़छाड़ करते ही चल जाता है ऑनलाइन पता

कंपनीके इंजीनियर जैन के अनुसार रिचार्ज होने वाले मीटरों में ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे कोई भी मीटर से छेड़छाड़ करने पर उसका पता ऑनलाइन कंपनी के मुख्यालय गुड़गांव में पता लग जाता है। ऐसे में इन मीटरों से बिजली चोरी करना काफी मुश्किल है।

टोंक. थ्रीफेज प्री-पेड बिजली मीटर।

महावीर बैरवा | टोंक

बिजलीचोरी रोकने बिलों की बकाया राशि का अंतर कम करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे रिचार्ज होने वाले मीटर की संख्या बढ़ेगी। जिले में रिचार्ज होने वाले सिंगल फेज मीटरों की सफलता के बाद सरकार ने थ्री फेज मीटर लगाने का फैसला लिया है। शुरूआती दौर में जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में ऐसे करीब साढ़े छह सौ से अधिक मीटर लगाए जाएंगे। उसके बाद बिजली निगम की लेनदारियां घटेगी।

लंबे समय से बिजली निगम बिजली चोरी रोकने में पूर्ण रूप से सफल नहीं हो रहा है। इसको लेकर बिजली निगम ने करीब दो माह पहले से मोबाइल की तरह रिचार्ज होने वाले सिंगल फेज के मीटर लगाना शुरू किया है। यह काम पहले चरण में बिजली निगम ने सरकारी कार्यालयों में शुरू किया है। इस सिस्टम में उपभोक्ता मीटर को जितने रुपए का रिचार्ज कराएगा उतने ही यूनिट वह मीटर बिजली देगा। रिचार्ज खत्म होते ही बिजली सप्लाई बंद हा़े जाएगी। बिजली निगम का यह नायाब तरीका काफी हद तक सफल हो रहा है। इससे बिजली निगम के बकाया बिल की राशि घट रही है। अब बिजली निगम ने रिचार्ज होने वाले थ्री फेज मीटर लगाने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए अनुबंधित एचपीएल इलेक्ट्रिकल एंड प्राइवेट कंपनी गुड़गांव से थ्री फेज मीटर मंगवा भी लिए है। इन मीटरों की लैब में टेस्टिंग चल रही है। उसके बाद उन्हें जल्द ही शहर समेत जिले के थ्री फेज कनेक्शन वाले सरकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे। इन मीटरों के लगने के बाद बिजली चोरी से निजात मिल सकेगी, जिससे बिजली कंपनी को काफी फायदा हो सकेगा।

1216मीटर लगेंगे

कंपनीके इंजीनियर अमन जैन ने बताया कि शुरूआती दौर में सरकार से हुए करार के तहत कंपनी ने शहर समेत जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इस सत्र में रिचार्ज होने वाले 1216 मीटर लगाने है। इनमें से 769 मीटर लगा भी दिए है।

इसीमाह लगाना शुरू कर देंगे

^जिलेमें थ्री फेज के करीब साढ़े छह सौ रिचार्ज वाले मीटर लगाने है। इनमें से पांच मीटर चुके है। इनकी लैब में टेस्टिंग चल रही है। उसके बाद संभवत इसी माह से इन मीटरों को लगाना शुरू कर दिया जाएगा। इन मीटरों के लगने के बाद बिजली चोरी नहीं हो पाएगी। अमनजैन, इंजीनियर एचपीएल कंपनी

खबरें और भी हैं...