पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीसलपुर ट्रेन का मुद्दा छाया

बीसलपुर ट्रेन का मुद्दा छाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक|लोकजन शक्तिपार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को अन्नपूर्णा क्षेत्र में आयोजित हुआ। इसमें टोंक को बीसलपुर बांध से पानी दिए जाने एवं रेल लाइन से जोड़े जाने का मुद्दा छाया रहा। सम्मेलन में लोकजन शक्ति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार ताराचंद ने कहा कि अच्छा माली वही है, जो बाग में सबको बराबर पानी दे।उन्होंने बीसलपुर बांध के पानी सिंचाई के लिए टोंक में नहीं छोड़ने पर बल देते हुए टोंक को रेल से जोड़ने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि टोंक में चुने गए जनप्रतिनिधियों की नीयत ठीक नहीं थी।

इसलिए टोंक अब भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सूरजमल कदम ने कहा कि टोंक में पानी दिए जाने के लिए सरकार को चेत जाना चाहिए। शीघ्र सरकार ने पानी नहीं दिया तो पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि संविधान कितना भी अच्छा हो, लेकिन उसको चलाने वाले की नियत अच्छी नहीं है तो वह बुरा हो जाएगा। संविधान कितना भी बुरा हो चलाने वाले की नियत अच्छी है तो वह अच्छा है। नियत एवं नीति अच्छी होने पर जोर देते हुए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबिलास पासवान की जमकर सराहना की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अकबर खान ने कहा कि टोंक को रेल लाइन से जोड़े जाने एवं बीसलपुर बांध का पानी टोंक के किसानों को दिलाए जाने के लिए पार्टी संघर्ष करती रही है तथा आगे भी अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर अधिकांश वक्ताओं ने अकबर खान की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उनको उम्मीद बनाए जाने पर भी जोर दिया। इस मौके पर दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ओझा ने भाजपा को जमकर कोसा।

सम्मेलन में पूंजीवाद के खिलाफ गरीबों एवं दलितों को आगे आने पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन में मुरली तिवाडी, अली भाई, चंद्रशेखर प्रधान, पिंकी नायक, लक्ष्मी बैरवा, बशीर खान, रामजस बैरवा, रामनारायण, रेशमा खान, हाजी हबीब नूर, कमलेश चौधरी, रामजस गुर्जर, महावीर आर्य, इरफान खान आदि मौजूद थे।

टोंक. लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को मंच पर एक साथ हाथ उठाकर एकजुटता का संदेश देते पार्टी के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...