हैंडपंप है खराब
बगल में कुआं फिर भी प्यासे हैं वार्ड 1 के लोग
टोंक नगर परिषद के चुनाव नजदीक हैं। वार्डों में सैकड़ों समस्याएं हैं, जो पिछले चुनाव में भी थीं। क्यों नहीं दूर हो पाई ये समस्याएंω। इसके लिए दैनिक भास्कर की ओर से रविवार को रूबरू कार्यक्रम वार्ड 1 में रखा गया। इसमें आमजन ने समस्याएं िगनाईं
नहीं होती सफाई
पेयजल सप्लाई है बंद
बनास नदी के समीप होने के बावजूद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में पानी की समस्या बनी हुई है। शहरी सीमा में होने के बाद भी यहां पर शहरी सुविधाएं नजर नहीं आती हैं। पानी, बिजली, सड़क सहित कई मूलभूत सुविधाएं यहां लोगों को लंबे समय से नहीं मिल पा रही हैं। लोगों का आरोप है कि समस्याओं के बारे में पार्षद सहित कई अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा का कहा है कि जहां से कोई शिकायत होती है तो वहां पर समाधान करने का प्रयास करते हैं। कई वार्डों में विशेष बजट की आवश्यकता भी महसूस होती रही है।
क्षेत्र में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियों एवं सड़कों का भी अधिकतर क्षेत्र में अभाव है। बरसात में तो इलाके में पानी भर जाता है। क्षेत्र शहर में होने के बावजूद यहां पर अन्य वार्डों की तरह शहर जैसी कोई सुविधा नहीं है। लोग छोटी-छोटी समस्या को लेकर परेशान रहते हैं।
-घांसी कीर
कुछ वर्ष पहले तक यहां नल से पानी आता था, लेकिन पाइपलाइन टूटने के बाद नल बंद हो गया। फूलबाग कीरों की बस्ती में करीब 150 घर हंै, उनके लिए केवल दो हैंडपंप हैं। वहां से लोग पानी भरते हैं। पाइपलाइन के लिए शिकायतों को कोई नहीं सुनता। बनास नदी जाने वाले रास्ते के आसपास बजरी खनन के कारण टूटी सड़कें एवं उड़ती धूल से लोग परेशान हैं। कलंदर बस्ती एवं उसके आसपास भी पानी सहित कई मूलभूत समस्याएं व्याप्त है।
-गडूलकीर
बेगम बाग मालियों की बस्ती में लिए हैंडपंप था, जो खराब हो गया है। एक सार्वजनिक नल है, जिसमें कभी दोपहर 12 बजे तो कभी 2 बजे नल आता है। पानी भी पूरा नहीं भर पाते हैं। पानी भी दो दिन के अंतराल से आता है। लोगों को दूर-दूर से पानी लाने में परेशानी भी होती है। -कमलेशसैनी
वार्ड एक में पानी के लिए हैंडपंप पर जूझती बालिकाएं-महिलाएं।