पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने किया सफाई का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया सफाई का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | कलेक्टरडॉ.टीना कुमार ने रविवार को शहर में संचालित सफाई कार्य का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने सुबह से ही उपखंड कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति सभागार, न्याय शाखा, पूल शाखा, सहायक निदेशक अल्प बचत, अल्प संख्यक कल्याण कार्यालय, सहायक निदेशक अभियोजन कार्यालय, आधुनिक रिकॉर्ड रूम, कार्यालय उप पंजीयक, भू -अभिलेख शाखा, चुनाव विभाग आदि कार्यालयों में सफाई व्यवस्था देखी।

मोहम्मद खां के पूल के समीप मदरसा सआदत में स्वच्छ भारत अभियान के तहत मदरसे की सफाई के साथ ही स्वच्छता के संबंध में छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया। मदरसे के नासिर खान, सायमा, जेबुन्निसा फिरोजा बानो, नाहेदा सुल्ताना, रेशमा खान, तबस्सुम खान, फायजा, हाफिज मोइनुद्दीन आदि ने अपने अपने तरीके से बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने हाथ धोकर खाना खाने, अपने घर एवं बाहर के वातावरण को स्वच्छ रखने के तरीके एवं उसमें योगदान के बारे में जानकारी दी।