- Hindi News
- 45 वार्डों में उम्मीदवार उतारेगी राकांपा
45 वार्डों में उम्मीदवार उतारेगी राकांपा
टोंक | राष्ट्रवादीकांग्रेस पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजमल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर परिषद चुनावों में सभी 45 वार्डों में उम्मीदवारों को चुनाव में उतारने का निर्णय किया गया। एनसीपी महामंत्री नफीस खान देवेंद्र भारती ने बताया कि 20 सितंबर से सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक शाम 3 से 5 बजे तक शहर कार्यालय पर आवेदन लिए जाएंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक अध्यक्ष रईस अंसारी, हसीन अंसारी, महावीर टाटावत, मोहम्मद अतीक, आसिफ खान, मो.शाकिर, राशिद मियां, डॉ. सीताराम विजय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।