पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण गौरव पथ पर होंगे 45 करोड़ खर्च

ग्रामीण गौरव पथ पर होंगे 45 करोड़ खर्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामीण गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत मुख्यालय में कई जगह कीचड़ एवं आवागमन में बाधाओं से लोगों को निजात मिल सकेगी। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार ग्रामीण गौरव पथ के लिए पीडब्लूडी ने करीब 45 करोड़ रुपए के प्रस्ताव बनाए हैं। इसके तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 20 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड एवं नालियों का निर्माण होगा। तीन साल में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गौरव पथ का निर्माण पूरा होगा। ग्रामीण गौरव पथ के तहत पौने चार मीटर लंबा सीसी रोड और नालियां बनाई जाएंगी। जहां सड़क नहीं है, वहां प्राथमिकता के साथ सड़क का निर्माण होगा।

क्यारहती है समस्या : ग्रामीणक्षेत्रों में अधिकतर जगह नालियां नहीं होने से सड़क पर पानी भरने की समस्या रहती है। डामर की सड़क पानी से जल्दी बिखर जाती है और वहां बड़े गड्ढे बन जाते हैं। इस कारण लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है। इसकी शिकायत लंबे समय से है।

पहलेग्राम पंचायत पर बनेंगे : ग्रामपंचायत मुख्यालय पर आवाजाही अधिक होने से पहले ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। जिले में 230 ग्राम पंचायतों में यह कार्य होगा।

तीनसाल में होंगे पूरे कार्य : सार्वजनिकनिर्माण विभाग के एक्सईएन एच.एल. मीणा का कहना है कि ग्रामीण गौरव पथ के लिए प्रस्ताव बनाए गए हैं। एक ग्राम पंचायत में करीब 20 लाख रुपए के सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य होंगे। तीन साल में सभी ग्राम पंचायतों में कार्य होंगे।