भावों पर असर नहीं
राजमहल क्षेत्र में बजरी खनन बंद
सतवाड़ा-संथलीमार्ग पर रॉयल्टी नाके पर गुरुवार को ग्रामीणों लीजधारक के लोगों में हुई लाठी-भाटा जंग के बाद अब ग्रामीणों ने बनास में बजरी खनन नहीं होने देने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए अलग- अलग दल बनाकर चौबीस घंटे संथली-सतवाड़ा मार्ग पर चौकसी शुरू कर दी है। साथ ही बनास में जाने वाले सभी रास्तों पर जेसीबी से खाई खोद दी है। बनास में बजरी खनन बंद होने से पेड़े रॉयल्टी नाका सुनसान रहा। वहां पुलिसकर्मी बैठे नजर आए। उधर, बोटूंदा ग्राम के पास बनास नदी से ट्रैक्टरों से बजरी खनन का पता चलने पर बोटूंदा कुरासिया के ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों को नदी में ही खाली करवा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बजरी लीजधारक ने उन पर बजरी खनन के लिए दबाव बनाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज करवाए हैं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने लीजधारक द्वारा दर्ज कराए मुकदमों का विरोध करते हुए संथली मार्ग पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रशासनपर मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणोंने प्रशासन पर अवैध रूप से बजरी खनन के लिए मिलीभगत करने और पुलिस पर लीजधारक से समझौता करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि लीजधारक ने उन पर दबाव बनाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि वे ऐसे किसी भी दबाव में नहीं आएंगे।
मेहगांवमें 12 ट्रक पकड़े
टोंक | मेहगांवमें प्रतिबंधित क्षेत्र से बजरी भरकर लाते 12 ट्रकों को पकड़ा गया है। बनास नदी के आसपास प्रतिबंधित क्षेत्र में बजरी के अवैध खनन की शिकायत के तहत तहसीलदार दौलत सिंह राठौड़, खनिज विभाग के शौभाराम सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेहंगाव से 12 ट्रक अवैध रूप से बजरी भरते पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
राजमहल. बनाससे बजरी भरकर जा रहे ट्रैक्टरों को खाली करवाते ग्रामीण।।
राजमहल. सतवाड़ा-संथलीमार्ग पर बने बजरी के ढेरों पर चढ़कर मार्ग की चौकसी करते ग्रामीण।
राजमहल. बोटूंदामें बजरी भरने जाने वाली गाड़ियों को रोकने के िलए रास्तों पर ग्रामीणों ने खाई खुदवा दी।
राजमहल. झूठेमुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सतवाड़ा-संथली मार्ग पर प्रदर्शन किया।