मौसम खुला तो मंडी में फसलों की हुई आवक
टोंक. बारिशके बाद मौसम साफ होने के साथ ही मंडी में भी फसल की आवक शुरू हो गई है। मंडी में माल आने से रौनक लौटने लगी है। व्यापारियों ने बताया कि बारिश का मौसम होने से मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ था। मंडी में चालू सप्ताह के तहत सरसों की आवक हुई तथा अन्य फसलें भी आईं। पल्लेदारों का कहना है कि बारिश के कारण फसलों की आवक कम हो गई थी। मौसम खुलने के साथ ही इसमें इजाफा होने लगा है।