पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजीव गांधी कृषक साथी योजना में 1.90 लाख की राशि स्वीकृत

राजीव गांधी कृषक साथी योजना में 1.90 लाख की राशि स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवगांधी कृषक साथी योजनांतर्गत प्रकरणों के निस्तारण के लिए कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष सुमन गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कृषकों की दुर्घटना मृत्यु होने पर उनके पांच आश्रितों को 1.90 लाख की राशि स्वीकृत की गई।

कृषि उपज मंडी समिति सचिव मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि बैठक में कैलाश पुत्र पन्नालाल निवासी झिराणा की कुट्टी की मशीन से तीन अंगुलियां कटने पर 10 हजार, भंवरी देवी प|ी रामलाल निवासी पीपलू की कृषि कार्य करते समय मधुमक्खी के काटने पर लकवा आने पर 50 हजार, गिंदोड़ प|ी राधाकिशन निवासी पासरोटिया के पति की कुआं खोदने की मजदूरी करने के दौरान मृत्यु होने पर 1 लाख, चिरंजी पुत्र रमेश निवासी चंदलाई को थ्रेशर से हाथ का पंजा कटने पर 25 हजार अमकेश पुत्र रामचंद्र निवासी जोला की कीटनाशक दवाई की मशीन की फेन बैल्ट से अंगुली कटने पर 5 हजार रुपए के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। बैठक में उपखंड अधिकारी कमल सिंह यादव भी उपस्थित रहे।