पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के बिना देश का विकास संभव नहीं

महिलाओं के बिना देश का विकास संभव नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अल्पसंख्यकमंत्रालय के सहयोग से एमएम शिक्षण एवं जनसेवा संस्थान द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं को नई रोशनी योजना के तहत नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में आईसीडीएस के उपनिदेशक डॉ.राजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। इसलिए महिलाओं के बिना देश का विकास संभव नहीं है। प्रशिक्षण में महिलाओं के अधिकारों, कर्तव्यों, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में संस्था सचिव गोपाल लाल सैनी, प्रशिक्षक शांति नामा, समीना खान, जीनत खान, श्योजीलाल, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार बैरवा सहित अन्य मौजूद थे।

टोंक. नईरोशनी योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण में अल्पसंख्यक महिलाआें को जानकारी देते महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह।