- Hindi News
- समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्र करेंगे आंदोलन
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्र करेंगे आंदोलन
12 साल पुराने रास्ते का विवाद खत्म
क्षेत्रीयविधायक राजेंद्र गुर्जर ने शनिवार को क्षेत्र के रतनपुरा ग्राम पंचायत में माताजी का थांवला बंदेडिय़ा पुनर्वास कॉलोनी से बैरवा मीणा बस्ती की ओर जाने वाले आम रास्ते पर चल रहे 12 साल पुराने विवाद को आपसी समझाइश से सुलझा दिया। इस रास्ते को लेकर ग्रामीणों देवाराम गुर्जर के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के कारण पिछले एक वर्ष में तीन बार तहसीलदार उपखंड अधिकारी मय पुलिस जाब्ता आकर भी विवाद को नहीं सुलझा पाए थे। विधायक गुर्जर ने नासिरदा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अभाव अभियोग सुने। पूर्व सरपंच रामदयाल धाकड़ ने नासिरदा से रामथला के बीच बनी सड़क की मरम्मत करवाने के साथ ही थांवला बालाजी नासिरदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाले रास्तों पर रपटों के स्थान पर पुलियाओं का निर्माण करवाने की मांग की। इस दौरान उनके साथ देहात महामंत्री विमल जैन, देवेंद्र सिंह राणावत, पदम जैन, हंसराज गुर्जर, रतनलाल माहेश्वरी, भंवरसिंह तीतरिया, सत्यनारायण गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता थे।
नासिरदा. रतनपुराग्राम पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक राजेंद्र गुर्जर।