- Hindi News
- आपत्तिजनक पंपलेट की जांच के लिए बनाई समिति
आपत्तिजनक पंपलेट की जांच के लिए बनाई समिति
टोंक | राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को आपत्तिजनक कंप्यूटराइज्ड पंपलेट चस्पा करने के मामले को महाविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच समिति बनाई है। महाविद्यालय में शनिवार को किसी ने आपत्तिजनक पंपलेट चस्पा कर दिए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तथा कालेज प्रशासन ने पंपलेट को हटाया। प्राचार्य निशा भट्ट ने बताया कि महाविद्यालय की स्टाफ कौंसिल की आवश्यक बैठक में परिसर में लगाए आपत्तिजनक पंपलेट की निंदा की गई। बाहरी तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने के उद्देश्य से महाविद्यालय में नियमित छात्रों को परिचय पत्र साथ लाने की बात कही गई है। बैठक में जिला प्रशासन से भी भामाशाह योजना के शिविर अन्यत्र लगाने का भी आग्रह किया है। कोतवाल शीशराम मीणा ने बताया कि पंपलेट के मामले को जांच में रखा गया है।
टोंक. पंपलेटहटाते हुए।