- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए महिलाओं ने भेजे 41 हजार
बाढ़ पीड़ितों के लिए महिलाओं ने भेजे 41 हजार
टोंक| जम्मूकश्मीर की बाढ पीडितों की सहायता के लिए भाजपा की महिलाएं भी पीछे नहीं रही। उन्होंने भी लोगों से बाढ़ पीड़ितों के लिए 41000 रुपए की राशि एकत्र की। इस राशि को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विनिता सेठ, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा को सौंपी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी रमा चौधरी, एसटी मोर्चा की प्रदेश सदस्य पुष्पा मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश सदस्य यास्मीन खान, राजपूत समाज की अध्यक्ष विनोद कंवर, महामंत्री सोनिया राजावत ने जम्मू कश्मीर के बाढ पीड़ितों के लिए राशि जमा कर उन तक पहुंचाने के लिए भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष को भेजा। महिलाओं ने अन्य महिला संगठनों को भी प्रेरित किया।