पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोंक| नवरात्रमहोत्

टोंक| नवरात्रमहोत्

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवि सम्मेलन की तैयारियां शुरू

दूनी| कस्बेमें आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के लिए विभिन्न राज्यों के 9 कवियों ने स्वीकृति दे दी है। वहीं ग्राम पंचायत ने कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

ग्राम पंचायत सरपंच रामकिशन फौजी ने बताया कि दशहरा के अवसर पर कस्बे के खेल मैदान में 4 अक्टूबर की शाम को ग्राम पंचायत ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कविताएं प्रस्तुति के लिए विश्व प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र याज्ञवेंद्र, वीर र
टोंक| नवरात्रमहोत्सव के साथ ही 25 सितंबर से शहर में दो स्थानों पर रामलीला मंचन शुरू होंगे। नगर परिषद के तत्वावधान में गांधीपार्क तथा श्री मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंशापूर्ण भूतेश्वर मंदिर परिसर में रामलीला मंचन होगा। नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि रात 8 बजे सभापति मोहम्मद अजमल, महोत्सव समिति अध्यक्ष उपसभापति हरिभजन गुर्जर, संयोजक सीताराम अग्रवाल प्रारंभिक पूजन के साथ रामलीला प्रारंभ करेंगे। इसके साथ ही इनकी देखरेख में 27 सितंबर को शाम 6 बजे बड़ा तख्ता स्थित रघुनाथ मंदिर से राम बारात भव्य शोभायात्रा के साथ निकाली जाएगी। 3 अक्टूबर को शाम 5 बजे बड़ा कुआं से राम सवारी रवाना होकर शोभायात्रा आतिशबाजी व्यायाम प्रदर्शन के साथ रूईपेच मैदान पहुंचेगी जहां रावण कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। 4 अक्टूबर को राम भरत मिलाप राम का राज्याभिषेक होगा। श्री मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर रामलीला महोत्सव समिति अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि समिति के तत्वावधान में मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन किया जाएगा। समिति महामंत्री उमराव सिंह सोलंकी ने बताया कि बाजोली (नागौर) की श्री जय जगदंबा नाट्य कला परिषद के कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा।

महावीरजी दर्शनों के लिए जत्था रवाना

शहर में 25 से शुरू होगा रामलीला मंचन

न्यूज़ इनबॉक्स