पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सआदत अस्पताल में नहीं बन रहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र

सआदत अस्पताल में नहीं बन रहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो हजार से अधिक आवेदन लम्बित

कार्यालयसंवाददाता| टोंक

सआदतअस्पताल में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं, लेकिन पिछले पांच महीने से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे है। करीब दो हजार से अधिक प्रमाण पत्रों के आवेदन लम्बित हैं। सआदत अस्पताल में इस कार्य के लिए कार्यरत सूचना सहायक को अप्रैल-मई माह में लोक सभा चुनाव में लगा दिए जाने से दो माह तक आॅपरेटर के नहीं होने से प्रमाण पत्र नहीं बन सके। अगस्त माह से सूचना सहायक को फिर से भामाशाह शिविर में लगा दिए जाने से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। सआदत अस्पताल के उप नियंत्रक डा. जे पी सालोदिया ने बताया कि अस्पताल में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यरत प्रशिक्षित सूचना सहायक को भामाशाह शिविर में लगा देने से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं।