- Hindi News
- सबसे बड़ी कुरआन देखने टोंक आएंगे उपराष्ट्रपति
सबसे बड़ी कुरआन देखने टोंक आएंगे उपराष्ट्रपति
मौलानाअबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में रखी दुनिया की सबसे बड़े साइज की पवित्र कुरआन का उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अवलोकन करेंगे। उपराष्ट्रपति 10 अक्टूबर को एपीआरआई देखने टोंक आएंगे। एडीएम एपीआरआई के कार्यवाहक निदेशक पीएस नागा ने बताया कि उपराष्ट्रपति इस दौरान एपीआरआई के डिस्पले हॉल, बेतुल हिकमत में रखी विश्व के सबसे बडे़ साइज की कुरआन शरीफ का अवलोकन करेंगे। दौरे की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एपीआरआई विश्व विख्यात संस्थान है, जिसमें कई दुर्लभ ग्रंथ है। यहां 50 से अधिक देशों के स्कॉलर्स शोध कार्य भी कर चुके हैं।