सचिव को किया एपीओ
पीपलू | अतिरिक्तमुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंदीलाल वैष्णव ने ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव काशीपुरा महेंद्र कुमार मीणा को एपीओ किया है। उन्होंने यह कार्रवाई पंचायतीराज विभाग जयपुर के परिपत्र 24 जून 2014 के अनुसरण में कलेक्टर टोंक से कार्यालयी टिप्पणी पर 17 सितंबर के अनुमोदन के बाद की। सचिव को अग्रिम आदेशों तक पंचायत समिति टोंक में उपस्थिति देने को कहा है।