- Hindi News
- अज्ञात वाहन की टक्कर दो घायल, जयपुर रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर दो घायल, जयपुर रेफर
गुन्सी | मूंडियाबाइपास पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो जने घायल हो गए। गुन्सी चौकी इंचार्ज हनुमान सिंह ने बताया कि गांव भागुनिया हरिसिंह का खेड़ा श्यामगढ़ (मध्यप्रदेश) निवासी ईश्वर पुत्र मांगीलाल बंजारा बाबूलाल पुत्र गब्बा बंजारा बाइक पर जयपुर से टोंक की ओर जा रहे थे। मूंडिया बाइपास पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय भर्ती करवाया। वहां से दोनों को जयपुर रेफर कर दिया।