पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॅरियर अलर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॅरियर अलर्ट

चिकित्सा अिधकािरयों के 730 पदों पर भर्ती



राजस्थानिचकित्सा सेवा िनयम 1963 के संशोधित िनयम 2011 के अंतर्गत िचकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग राजस्थान के अधीन स्थापित चिकित्सा संस्थानों में िवभिन्न संवर्ग के 730 नवसृजित रिक्त पदों को चिकित्सा अिधकािरयों से स्थायी रूप से भरने के िलए अंशदायी पेंशन योजना के तहत एक वर्ष के प्रोबेशन काल (इंटर्नशिप को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि का हिस्सा माना जाएगा) पर उपयुक्त अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उम्र: उम्मीदवारकी उम्र 22 से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्ग को राज्य सरकार के िनयमों के अनुसार छूट देय होगी।

योग्यता: एमबीबीएसऔर राजस्थान मेडिकल कौंसिल का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। िहंदी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है।

वेतनमान: 15,600-39,100रु (पे बैंड 3) ग्रेड पे 5,400 रु मािसक। एक वर्ष तक परिवीक्षा काल के दौरान 18,800 रु प्रतिमाह और चिकित्सा परिचर्या भत्ता 13,200 रु िदया जाएगा।

बांड: एमबीबीएसिडग्रीधारी को कम से कम दो वर्ष सरकारी सेवा में कार्यरत रहने का 5 लाख रु का बांड भरना होगा। पीजी िचकित्सकों को कम से कम दो वर्ष सरकारी सेवा में रहने का 15 लाख रु का बांड भरना होगा।

आवेदनप्रक्रिया : ऑनलाइनआवेदन ही स्वीकार्य होंगे। इसके िलए राजस्थान स्वास्थ्य िवज्ञान िवश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ruhsraj.org पर जाएं। वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन का प्रथम भाग भरने के पश्चात 5000 रु (एससी/एसटी के अभ्यर्थियों के िलए 2500 रु) ई-िमत्र के जरिए जमा कराएं। राशि जमा कराने के बाद टोकन नंबर लेकर आवेदन पत्र का दूसरा भाग भरें।

अंतिमतिथि : ऑनलाइनआवेदन 13 अक्टूबर 2014 (रात्रि 11:59 बजे तक) से पहले करें। ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी को िवश्वविद्यालय (सेक्टर 18, कुंभा मार्ग, प्रताप नगर, टोंक रोड, जयपुर- 302033) मेंे 22 अक्टूबर 2014 (शाम 5:00 बजे तक) से पहले जमा कराना जरूरी है।

परीक्षा: चिकित्साअिधकारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से 5 नवंबर 2014 को जयपुर के िवविध परीक्षा केंद्रों में होगी।