- Hindi News
- टोंक | राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान
टोंक | राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान
टोंक | राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। महिला अध्यक्ष प्रकोष्ठ की संरक्षिका प्राचार्या डॉ. निशा भट्ट तैलंग ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। संयोजिका यासमीन फातमा ने बताया कि समापन पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में ममता चौधरी प्रथम, सूरज खटाणा द्वितीय, सलाद सज्जा में अनीता चंदेल प्रथम, पूनम चंदेल द्वितीय, नारा लेखन में प्रियंका बैरवा प्रथम, पूजा सैनी द्वितीय रही। प्रभारी डॉ. सुषमा पांडेय, डॉ. रेणु वर्मा, नीतू चौधरी, डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. रजनी तसीवाल, डॉ. मंजू सामरिया, डॉ. प्रणव शुक्ला, सहसंयोजिका डॉ. सावित्री चंदोलिया आदि मौजूद थे।
ममता-अनीता-प्रियंका प्रथम