पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकघर में टिकट नहीं

डाकघर में टिकट नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली|स्थानीय डाकघरमे एक पखवाडे़ से डाक टिकटों की किल्लत बनी हुई है जिसके चलते बेरोजगार युवाओं आम उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। हालात यह है कि डाकघर में 25 पैसे के अतिरिक्त कोई डाक टिकिट उपलब्ध नहीं है। बेरोजगार युवकों प्रमोद कुमार, खुशराज मीणा, सन्तोष कुमार, अशोक समेत कई बेरोजगारों ने बताया कि सीआरपीएफ समेत अन्य भर्तियों मे लिफाफों पर डाक टिकट लगाकर भेजना अनिवार्य है लेकिन डाकघर में टिकिट उपलब्ध नहीं है बेरोजगार युवक एक पखवाड़े से टिकटों की मांग कर रहे है लेकिन रोजाना यही कहा जा रहा है कि डाक टिकिट की डिमांड कर रखी है। डाक घर में 20 रुपए कीमत से कम के डाक टिकिट उपलब्ध नहीं है कई फार्मों की पहुंचने की तिथियां नजदीक है लेकिन डाक टिकिट नहीं होने से फार्म ही तैयार नहीं कर पा रहे है। वहीं शादी विवाह के बुक पोस्ट कार्डों पर भी डाक टिकिट लगाना होता है। डाक टिकिट उपलब्ध नहीं होने पर मजबूरन कोरियर कंपनियों का सहारा लेना पड़ रहा है। बेरोजगारोंं ने बताया कि मुख्य डाकघर में, कृषि उपज मंडी तथा बस स्टेंड स्थित एफओ पर डाक टिकिट लेने जाने पर मना किया जा रहा है। बेरोजगारो ने डाक अधीक्षक टोंक से डाक टिकिट उपलब्ध करवाने की मांग की है।