- Hindi News
- ट्रक लूटने का प्रयास ड्राइवर को मार डाला
ट्रक लूटने का प्रयास ड्राइवर को मार डाला
आगरारोड पर राजेश मोटर्स के पास मंगलवार रात प्लाईवुड से भरे हुए ट्रक को लूट के इरादे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका। बदमाशों ने ट्रक में बैठे मालिक को नीचे उतारा और उससे नकदी भरा पर्स लूट लिया। ड्राइवर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। बदमाश, बाइक को मौके पर छोड़ कर भाग गए। खोह नागोरियान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में टोंक मेहन्दवास के साखना गांव निवासी महेंद्र लक्षकार (38) की पेट में चाकू मारने से मौत हो गई। चाकू मारने से महेंद्र की आंतें बाहर गई थी। महेंद्र के गांव के ही ट्रक मालिक असरफ भी ट्रक में बैठे थे। वे बस्सी इंडस्ट्रियल एरिया से प्लाई वुड भर कर ट्रक बेंगलोर जा रहे थे। बदमाशों ने बाइक को ट्रक के आगे लगाकर रोक लिया।
बदमाशों ने ट्रक के चालक को कहा कि चालक ने कानोता में तीन लोगाें को कुचल दिया। इस पर महेंद्र असरफ ने दुर्घटना होने से मना कर दिया। ्र बदमाशों ने असरफ को नीचे उतारकर पर्स छीन लिया। महेंद्र ने इसका विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने उसके पेट में दो बार चाकू घोंप दिया। घटना के बाद बदमाश अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। नंबरों के आधार पर बाइक आदर्श नगर निवासी राजेश नायक की निकली है। पुलिस उसके घर गई तो वह घर पर नहीं मिला।
मृतक महेंद्र।