नगर परिषद ने पिलर गिराए, विरोध
नगरपरिषद ने अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के तहत डिपो क्षेत्र में नेहरू पार्क के सामने एक मकान एवं दुकान के आगे के पिलर हटाए। इसको लेकर उनका विरोध भी किया गया।
लोगों ने बताया कि इसकी कोई सूचना नहीं दी गई तथा भेदभावपूर्ण तरीके से कार्रवाई अंजाम दी गई है। जबकि इस क्षेत्र में अतिक्रमणों की भरमार है। कई लोगों ने इमारते बना ली है। लेकिन उन सबको नजर अंदाज कर उक्त कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि शहर के अधिकांश हिस्सों में अतिक्रमण की समस्या के चलते नगर परिषद को आए दिन शिकायतें मिल रही है। लेकिन परिषद अब तक कारगर कदम नहीं उठा पाई है। बुधवार को डिपो क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने मय पुलिस के परिषद अधिकारी पहुंचे तथा एक दुकान एवं मकान के आगे के पिलर तोड़े गए। उसके बाद अतिक्रमण हटाओ दस्ता मौके से वापस गया। अतिक्रमण तोड़ने मकान के बाद मकान मालिक ने इसको अनुचित भेदभावपूर्ण बताते हुए विरोध भी किया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कई कमर्चारी मौके पर मौजूद थे।
टोंक. डिपोक्षेत्र में अतिक्रमण निरोधी कार्रवाई के तहत तोड़े गए पिलर।