पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका की मौत पर परिजनों का हंगामा

बालिका की मौत पर परिजनों का हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| बच्चीकी अचानक मौत होने से परिजनों ने सआदत अस्पताल में जाकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा पिलाई गई थी, इसके कारण उसकी मौत हो गई।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर भी रोष व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार रजबन क्षेत्र की यासमीन गंभीर हालत में बच्ची को लेकर सआदत अस्पताल पहुंची, जहां पर उसकी मौत हो गई।

बाद में बच्ची को उसके नाना एवं मां लेकर चली गई। पीएमओ ने बताया कि जानकारी में आया कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जो लंबी सांसंे ले रही थी। उसकी आंखें सफेद हो रही थीं, जिससे लगता है कि खून की कमी हो तथा पहले से ही कोई गंभीर बीमारी हो। दवा की वजह से तबीयत खराब होने की संभावना नजर नहीं आई। ऐसा होता तो बच्ची उल्टी करती। परिजनों से पोस्टमार्टम करने की बात कही तो उन्होंने पोस्टमार्टम नहीं कराया।