पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसलपुर चंदलाई बांध का समय पर मिले पानी

बीसलपुर चंदलाई बांध का समय पर मिले पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | बीसलपुरचंदलाई बांध का पानी 10 अक्टूबर को छोड़ने की मांग पर करीब छह गांवों के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। बंबोर, हरचंदेड़ा, नयागांव, अहमदपुरा चौकी, सोरण, देवपुरा, अरनिया केदार, खलीलपुरा पापड़ा, ऊंटीटाना के ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि खेतों में सरसों की बोआई हो चुकी है। समय पर पानी मिलना जरूरी है। बांध से नहर में पानी छोड़ने के बाद टेल तक पानी पहुंचने में एक माह लग जाता है। इससे किसानों की फसलें खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों ने नहरों की साफ-सफाई मरम्मत जल्द करवाकर पानी छोड़ने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में खुशीराम चौधरी, मुकेश बैरवा, भंवरलाल, नारायण माली आदि शामिल थे।