- Hindi News
- 20 करोड़ की लागत से बीसलपुर में बनेगा सेंटर आॅफ एक्सीलेंस
20 करोड़ की लागत से बीसलपुर में बनेगा सेंटर आॅफ एक्सीलेंस
दूनी| पंड़ितदीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर कृषि पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने देवड़ावास हाईटेक नर्सरी में खजूर के पौधे लगाए। इस मौके पर सैनी ने कहा कि सरकार किसानों के आर्थिक स्तर को बढ़ाने के लिए कर्तव्य रत हैं। सरकार किसानों के हितों को ध्यान मे रखते हुए बीसलपुर में 20 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। झालावाड़ धौलपुर में भी 11-11 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए वित्तीय स्वकृति जारी कर दी गई है। देवड़ावास की हाईटेक नर्सरी में कई प्रकार के प्रजातियों के पौधे तैयार लगवाएंगे जाएंगे। देवड़ावास हाईटेक नर्सरी को अमरूद की खेती के लिए देश की सर्वोच्च तम रिसर्च सेंटरों मे जाना जाएगा। हाईटेक नर्सरी में खजूर का फार्म भी विकसित होगा। इस मौके पर टोंक विधायक अजित मेहता, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण जाट, पूर्व सरपंच बाबू खाती, भाजपा नेता राजेश राजवंशी, घनश्याम झंवर, मनोहर सैनी, सत्यनारायण सोनी, सुशील बज, मनीष जैन सहित पशु पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
दूनी. नर्सरीमें खजूर के पौधे लगाते कृषि मंत्री।